Sunday, May 10, 2015

ऊँगली

ऊँगली ! जी हाँ मेरे जीवन में ऊँगली। आज कुछ पुरानी यादों के बीच ऊँगली भी याद आ गई , छोटी सी ऊँगली लेकिन सोच रहा हूँ की ये छोटी तो है नहीं। अपने में पूरा जीवन दर्शन समेट रही , चलो पुरानी यादें ताज़ा करते हैँ|
 वो बचपन के दिन जीवन के पहला कदम,माँ की ऊँगली का सहारा माँ की आस् हमारा पहला कदम, पिता की अत्यंत ख़ुशी | ऊँगली के साथ जीवन शुरू होने का पहला कदम। कोई डर नहीं किसी का डर नहीं क्यों ? माँ पिता के हाँथो का मजबूत सहारा हमारी ऊँगली को का कस के पकड़ रखा है गिरने न देगा। ऊँगली फिर तैयार है स्कूल का पहला कदम आँखों मेस्कू  में स्कूल न जाने के आंसू पर माँ ने ऊँगली पकड़ ली, गुब्बारे व् टॉफी के साथ | ऊँगली को माँ छूटने ही नहीं देती।
          समय तो बढ़ता ही गया अब हम बड़े और सामाजिक बालिग हो गए है । हर तरफ शोर , ख़ुशी का आलम, पिता का गर्व से भरा चेहरा , माँ की आँखों की चमक के बीच हमारी ऊँगली इतरा रही है | सबकी आँखे हमारी ऊँगली को देख रही हैँ। मंगल गीतों के बीच ऊँगली में एक अँगूठी का प्रवेश और हम पर जिम्मेदारी के साथ आज़ादी की यादो  के बीच सगाई होने की ख़ुशी| ऊँगली आज के मेरे सबसे बड़े ख़ुशी के दिन मेरे सबसे पास है।
            आज याद आ रही है बहुत सी भूली बिसरी यादें। हॉस्पिटल में समय की करवट, पिता जी की ऊँगली मेरेहाथ में थी। मजबूती के साथ । सारे समय अनजाना सा डर की ऊँगली छुट न जाये और वह गिर न पड़े । पिता का वो बचपन में हमारे हाथ की ऊँगली मजबूती से क्यों पकड़ना अब समय ने हमको बतलाया । लेकिन ये क्या ! उनकी उँगलियों ने मेरी ऊँगली क्यों छोड़ दी, पापा उठ क्यों नहीं रहें।             पंडित जी कह रहे हैँ की ऊँगली को आगे करके तर्पन करे व् मृतक की आत्मा की शांति के लिए हाथ जोड़े। आज फिर हमारे साथ, व् हाथ में ऊँगली है हमारी छोटी सी बिटिया की ऊँगली , ऊँगली के बीच में मेरी कलम और आज भी मेरी प्यारी सबसे सच्ची दोस्त उंगलिया हमारे आँसुओं को बीच बीच में पोछ रही हैं||

Saturday, May 9, 2015

बिटिया

आज फिर आँखे भर आई है, दिल रो रहा है
न जाने किसकी याद आई है, आज फिर आँखे भर आई है

याद आई है वो माँ की ममता शायद
      या फिर पिता का प्यार
जो छूट गया है बहुत पीछे
       जब से बजी शहनाइ है
आज फिर आँखे भर आई है

उम्र के हसीन वर्ष बिताये जिनके साथ
     साथ साथ हँसना साथ साथ रोना
साथ साथ खाना साथ साथ सोना
फिर अब क्यों बेटी पराई है

हर बेटी की यही व्यथा है
     उसको मिलती क्यों ये सजा है
अपनों को छोड़कर परायो के बीच
       क्या कभी उसकी जगह बन पाई है
आज फिर आँखे भर आई है

वो पिता जो उसका अपना था
       क्या वो सब बस एक सपना था
माँ जो देखती थी उसका रास्ता
       आज फिर नहीं देती दिखाई है
आज फिर आँखे भर आई है

पिता का घर उसका था या फिर
      पति का घर उसका अपना है
इस ही कश्मकश में हर औरत
       ने जिंदगी अपनी सदा बिताई है


काश मुझे फिर वही  दिन मिले जीने में
      कसक जिनकी आज भी है मेरे सीने में
मिल भी गए तो फिर वो बात न रहेगी उनमे
        क्योंकि मेरी जगह किसी और ने पाई है
आज फिर आँखे भर आई है |

Sunday, February 15, 2015

मेरी शिकायत !!

मेरी शिकायत

ये सब क्या बकवास है ??????

कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं , जीता वही जो डरा नहीं । 
वो पथ क्या पथिक परीक्षा क्या जिस पथ में बिखरे शूल ना हो ,
नाविक के धैर्य की परीक्षा क्या जब धाराए प्रतिकूल ना हो ॥ 


ये उत्साह देने वाले व जीवन को नयी दिशाएं देने वाले प्रेरक वाक्य या नकारात्मक सोच व डर से प्रेरित व्यक्तियों के सम्बोधन , छात्रों को माननीय श्री पंकज श्रीवास्तव जी के द्वारा दिए गए भाषण व सुझाव         'मेरी शिकायत' के जन्म का कारण बना । माननीय , लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में पत्रकारिता विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस संवाद कार्यक्रम में अतिथि जी द्वारा छात्रों को उनके सवालो के जवाब दिए गए इसमें उन्होंने कहा कि आप सभी छात्र इस पत्रकारिता व कॉर्पोरेट के क्षेत्र  में ना आएं , किसी  अन्य क्षेत्र में भविष्य बनाये ,यहाँ पे सब जगह भ्रष्टाचार  है, आपकी कोई जगह यहाँ नहीं है । इसी सन्दर्भ में मेरी विभाग से एक छात्र के रूप में अनुरोध है कि मेरी शिकायत का निवारण कराया जाए ।

मैं एक संघर्षरत छात्र हुँ , जो अपने अत्यधिक परिश्रम से स्वयं धनोपार्जन  करके उज्जवल भविष्य बनाने हेतु शिक्षा ग्रहण कर रहा हुँ । इस कार्यक्रम में अच्छे  अनुभव , भविष्य कि उज्जवल कामना , सकरात्मक सहयोगी ज्ञान हेतु आया था  , परन्तु महोदय द्वारा दिए गए नकारात्मक सन्देश से हम अपने को छले  गए व हताशा की अवस्था में पहुँचना महसूस कर रहे है  और सोच रहे हैं कि अब हम क्या करे व भविष्य अंधकारमय दिखने लगा है ।  विभाग द्वारा समय-२ पे उच्च प्रतिष्ठित ज्ञानी व अनुभवी व्यक्तियों को ही बुलाया जाए जो सकरात्मक दिशा, सोच से हमे अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित करे , भ्रष्टाचार को ही समस्या  ना मान के उससे कैसे लड़े यह समझाएं  क्यूंकि हम जानते हैं  व मानते हैं  कि बिना गन्दगी में उतरे , गन्दगी साफ़ नहीं हो सकती।

हम बहुत ही सामान्य परिवारों के निकले हुए विद्यार्थी हैं , जहाँ घर से  ही कहा जाता है कि दिल्ली बहुत दूर हैं , अर्थात हम नकारात्मक सोच के साथ ही संघर्ष करते हुए घरों  से विश्वविद्यालय उमंगो व उत्साह के साथ जीवन के संघर्ष पथ पे आ गए हैं । अतः हहमे ऐसा सकरात्मक ज्ञान व शिक्षा दी जाए जिससे भविष्य में  नौकरी के क्षेत्र में आ करके  हम भी समाज में अपना सहयोग करें तथा उज्जवल भारत , स्वच्छ भारत, शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत की कामना इन  सकरात्मक पंक्तियों  के साथ कर सकें ।

" देख कर बाधाएं विविध बहु विघ्न घबराते नहीं , 
   रह भरोसे भाग्य के दुःख भोग पछताते नहीं । 
   हैं ऐसा काम कौन सा जो ना उनसे किएँ , 
   वे नमूना बन जाते हैं अपने आप औरों के लियें ॥"